JotJam

बिना ऐप इंस्टॉल किए फ़ोन या टैबलेट पर स्केच कैसे बनाएँ

22 अक्टूबर 2026 को अपडेट किया गया

शुरुआत

  1. 1

    ब्राउज़र में नया स्केच खोलें। ड्रॉ करने के लिए अकाउंट नहीं चाहिए।

  2. 2

    ब्रश चुनें — पेंसिल, पेन या मार्कर — और रंग, साइज़ और अपारदर्शिता।

  3. 3

    कागज़ चुनें: सादा, डॉट्स या ग्रिड।

  4. 4

    ड्रॉ करें। पसंद आए तो सेव दबाएँ, Google से साइन इन करें, और वह हर डिवाइस पर आपके अकाउंट में मिलेगा।

Apple Pencil और दूसरे स्टाइलस

ज़ोर से दबाएँ तो लाइन मोटी। JotJam वह प्रेशर पढ़ता है जो ब्राउज़र को पेन से मिलता है — यह iPad पर Apple Pencil के साथ और कई Android टैबलेट व Windows टचस्क्रीन पर प्रेशर पहचानने वाले स्टाइलस के साथ काम करता है।

एक बार पेन से ड्रॉ करने के बाद उंगलियाँ ड्रॉ करना बंद कर देती हैं और सिर्फ़ पेज खिसकाती और ज़ूम करती हैं। यानी स्केच करते समय हाथ स्क्रीन पर टिका सकते हैं, जैसे कागज़ पर।

जेस्चर

जेस्चरक्या करता है
एक उंगली या पेनचुने हुए ब्रश से ड्रॉ करता है
दो उंगलियों से पिंचज़ूम इन और आउट
दो उंगलियों से खींचनापेज पर इधर-उधर ले जाता है
अनडू बटनआख़िरी स्ट्रोक वापस लेता है

छोटी स्क्रीन के लिए टिप्स

  • फ़ोन को आड़ा कर लें, कैनवास चौड़ा मिलेगा।
  • बारीक काम के लिए ज़ूम इन करें, फिर पूरा स्केच देखने के लिए ज़ूम आउट।
  • डॉट्स वाला कागज़ लें, ताकि बिना रूलर के डायग्राम सीधे रहें।
  • होम स्क्रीन पर जोड़ें: Safari में Share → Add to Home Screen; Chrome में मेन्यू → Add to Home screen। फिर स्केच पैड बस एक टैप दूर है।
  • ड्राफ़्ट का ध्यान रखें: बिना सेव के बदलाव सिर्फ़ उसी ब्राउज़र में ड्राफ़्ट की तरह रहते हैं। स्केच दूसरे डिवाइस पर चाहिए तो सेव करें।

स्केच बाहर निकालना

सेव किए स्केच PNG में डाउनलोड होते हैं, उतने ही हिस्से में कटकर जितना आपने ड्रॉ किया है, थोड़े मार्जिन के साथ — मैसेज, स्लाइड या प्रिंट के लिए तैयार। अगर स्केच किसी फ़्लोर प्लान की शुरुआत है, तो उसे डिज़ाइन टूल में स्केल पर दोबारा बनाएँ: फ़्लोर प्लान ऑनलाइन कैसे बनाएँ।

सवाल-जवाब

क्या बिना ऐप के iPad पर ड्रॉ कर सकते हैं?

हाँ। Safari में ऑनलाइन स्केच पैड खोलें और उंगली या Apple Pencil से ड्रॉ करें। JotJam का स्केच पैड पेंसिल का प्रेशर पढ़ता है और हथेली स्क्रीन पर टिकाने देता है।

क्या यह Android पर चलता है?

हाँ, Chrome या किसी भी नए ब्राउज़र में। जो स्टाइलस ब्राउज़र को प्रेशर बताते हैं, वे ज़ोर से दबाने पर मोटी लाइन बनाते हैं।

टैब बंद करने पर क्या मेरा स्केच चला जाएगा?

आपके ताज़ा बदलाव उसी ब्राउज़र में ड्राफ़्ट की तरह रहते हैं और लौटने पर वापस आ जाते हैं। स्केच हमेशा के लिए रखने और दूसरे डिवाइस पर देखने के लिए उसे अपने अकाउंट में सेव करें।

क्या उंगली से ड्रॉ कर सकते हैं?

हाँ, जब तक पेन इस्तेमाल न करें। उसके बाद उंगलियाँ सिर्फ़ खिसकाती और ज़ूम करती हैं, ताकि टिकी हथेली से निशान न पड़ें।

पेन उठाइए और आज़माइए — मुफ़्त, साइन-अप नहीं।

स्केच पैड खोलें

और गाइड